- रामलीला मैदान में रविवार को जय हरि महाराज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ
उत्तरकाशी। शहर के रामलीला मैदान में रविवार को जय हरि महाराज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। उद्घाटन मैच उत्तरकाशी यूनिट और ज्ञानसू स्ट्राइकर टीम के बीच खेला गया जिसमें ज्ञानसू स्ट्राइकर ने जीत हासिल की।
उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तरकाशी यूनिट की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज्ञानसू स्ट्राइकर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 7.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए आसानी से मैच अपने नाम किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन उत्तराखंड क्रांति दल के नेता नवीन उनियाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने और युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है। इस दौरान मैदान में दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष गोरी बिष्ट, पूृर्व अध्यक्ष जावेद खान, राजेंद्र बिल्ला, सुनील मंद्रवाल, अर्जुन राणा, सुबोध उनियाल, दीपक भट्ट, मुकेश चौहान, सलीम आदि उपस्थित रहे।