फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: डुंडा के ज्वाल्पा देवी मंदिर में नवरात्र पर लग रहा मंडाण

Sun, 22 Mar 2026 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चैत्र नवरात्रि पर जनपद के जगह-जगह देवी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। इसके साथ ही डुंडा गांव के सलाणखोला तोक में स्थित ज्वाल्पा देवी मंदिर में देर रात को मंडाण का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नरसिंह, नागराज और भैरव देवता के साथ ही अन्य पश्वा अवरित होकर ग्रामीणों को अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां भगवती की विशेष पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। इसके साथ ही रात्रि को विशेष देवताओं का मंडाण लगाया जा रहा है। इसमें देव पश्वा अवतरित होकर नृत्य कर रहे हैं। इस मौके पर बचन सिंह गुसांई, सोवेंद्र सिंह गुसांई, अतर सिंह, चेन सिंह, केदार सिंह गुसांई ने बताया कि मंदिर में हर तीन साल बाद नवरात्र में मां ज्वाल्पा देवी मंदिर में मंडाण का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें