फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: धौंतरी गांव में तैयार हुआ मां अष्टभुजा दुर्गामाता का भव्य मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। धौंतरी गांव में मां अष्टभुजा दुर्गामाता का भव्य मंदिर तैयार किया गया है। गांव की आराध्य देवी के मंदिर निर्माण के लिए ग्रामीणों ने करीब 32 लाख की धनराशि एकत्र की थी। नवनिर्मित मंदिर में मां अष्टभुजा दुर्गामाता की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच दिनों का अनुष्ठान किया जा रहा है।
विज्ञापन


डुंडा ब्लॉक के धौंतरी गांव में पिछले एक साल मां अष्टभुजा दुर्गा माता का मंदिर निर्माण शुरू हुआ था, जो बीते सोमवार को बनकर तैयार हुआ। गांव के चंद्र प्रकाश बहुगुणा ने बताया कि अष्टभुजा दुर्गा माता का मंदिर बहुगुणा परिवार ने स्वयं के संसाधनों से तैयार किया है। मंदिर के लिए राजस्थान के कोटा से मां अष्टभुजा की मूर्ति लाई गई है। इस मौके पर बुद्धिप्रकाश बहुगुणा, मनीराम बहुगुणा, वेदप्रकाश बहुगुणा, मनोज बहुगुणा, अमित बहुगुणा, प्रकाश चंद्र बहुगुणा, मोहन लाल, गंगा विष्णु आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें