पुरोला। उत्तराखंड सरकार के जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) गीताराम गौड़ ने पुरोला ब्लॉक के रौंन गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
नमन बिजल्वाण ने रास्ते और पेयजल की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से अवगत कराया। ज्येष्ठ प्रमुख महावीर ने दूरस्थ इलाकों पर सरकार का ध्यान देना सराहनीय बताया। महिला मंगल दल अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने सीधे महिलाओं से संवाद किया। ग्रामीणों ने पारंपरिक पहनावे से उपाध्यक्ष का स्वागत किया। गीताराम गौड़ ने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनजातीय गांवों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।