फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गंगोत्री हाईवे पर साफ मौसम में गिरे बोल्डर और मलबा, एक घंटे बंद रही आवाजाही

Sat, 25 Oct 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू के समीप पहाड़ी से साफ मौसम में भी लगातार भूस्खलन जारी है जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। शनिवार दोपहर बाद धरासू के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा गिरने लगा जिसके कारण हाईवे पर आवाजाही लगभग एक घंटे तक पूरी तरह से बाधित रही।



सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया। इसके बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मशीनरी मौके पर पहुंची और मार्ग को साफ करके आवाजाही को फिर से सुचारू करवाया। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर बीआरओ की निर्माण संबंधी लापरवाही को उजागर किया है जो गंगोत्री हाईवे पर यात्रा करने वालों के लिए लगातार खतरा बन रही है।
विज्ञापन


अधूरे सुरक्षा कार्य बने खतरे की वजह

धरासू के समीप वर्ष 2020-21 के दौरान गंगोत्री हाईवे पर यह भूस्खलन जोन सक्रिय हुआ था जो मानसून सीजन में करीब दो वर्षों तक सड़क के लिए एक बड़ी समस्या बना रहा। इसके बाद बीआरओ ने सड़क की ओर पहाड़ी पर सुरक्षात्मक कार्य करते हुए करीब 20 से 25 फीट ऊंची सुरक्षा दीवार लगाई। लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि दीवार से ऊपर करीब 100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भूस्खलन जोन के मुहाने और बीच के हिस्से में किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया गया। इसी अधूरे काम के कारण इस वर्ष यह स्थान न केवल मानसून में, बल्कि अब शीतकाल में भी गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही करने वाले लोगों के लिए बड़ा खतरा बन गया है।
विज्ञापन




बाल-बाल बचे यात्री



शनिवार को चटख धूप खिली होने के बावजूद अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर ठीक उसी वक्त कोई वाहन वहां से गुजर रहा होता, तो एक बड़ी और गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। भूस्खलन के कारण गंगोत्री हाईवे पर करीब एक घंटे तक आवाजाही बंद रही। सूचना पर मौके पर पहुंची बीआरओ की मशीनरी ने तुरंत मलबा और बोल्डर हटाकर यातायात शुरू करवाया। हालांकि पहाड़ी से कई बार अचानक बोल्डर गिरने का खतरा अभी भी बना हुआ है। धरासू थानाध्यक्ष मनोज असवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही शुरू करवा दी गई है लेकिन क्षेत्र में बोल्डर गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें