फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में डाला जा रहा कूड़ा, ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना नदी अपने उद्गम क्षेत्र से ही कचरा ढोने को मजबूर हैं। यमुनोत्री से लेकर जिले की सीमा में हाईवे के किनारे बसे गांव-कस्बों में कूड़ा निस्तारण के ठोस इंतजाम नहीं हैं। नगर पालिका बड़कोट का कूड़ा भी यमुना नदी के किनारे आधे अधूरे बने ट्रंचिंग ग्राउंड में उड़ेला जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में यमुना नदी के किनारे बसे सबसे बड़े कस्बे बड़कोट नगर कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका प्रशासन द्वारा तिलाड़ी रोड के पास यमुना नदी के किनारे ट्रंचिंग ग्राउंड बनाकर यहां नगर का कूड़ा डंप किया जा रहा है। आधे अधूरे निर्माण के चलते यहां से कुड़ा प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से यमुना नदी में पहुंच रहा है। साथ ही यहां गोवंश का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे नगर एवं आसपास के क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बढ़ने से लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं। पालिका के सफाई निरीक्षक जयानंद सेमवाल ने बताया कि शीघ्र ट्रंचिंग ग्राउंड के अधूरे कार्यों को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें