फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे : नालूपानी में भूस्खलन से हाईवे बंद

Sat, 27 Dec 2025 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
केबल कटने से उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क ठप
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के वाहन खड़े
उत्तरकाशी। नालूपानी के पास अचानक भूस्खलन होने से गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। भूस्खलन से मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क केबल टूटने से डुंडा से लेकर जनपद मुख्यालय तक कई मोबाइल नेटवर्क बंद हो गए। इससे जहां कार्यालयों में कामकाज ठप हो गया वहीं लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।
हाईवे बंद होने से पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों के साथ ही आम लोगों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ा। हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही हालांकि बीआरओ की मशीनें हाईवे खोलने का प्रयास कर रहा है। खबर लिखे जाने तक आवाजाही बंद है। शनिवार को नालूपानी के पास पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। हाईवे बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। साथ ही पर्यटन स्थलों पर घूमने आ रहे पर्यटकों और आम लोगों को हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा। भूस्खलन होने से मोबाइल नेटवर्क की लाइनें कट गई जिससे लोगाें को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नेटवर्क बंद होने से आम लोग परेशान रहे जिससे लोग अपने रिश्तेदारों के साथ वार्ता नहीं कर पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें