फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री से कालिंदी होते हुए बदरीनाथ पहुंचा पर्यटक दल

Fri, 17 Jun 2016 06:02 PM IST
अमर उजाला/उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री से कालिंदी होते हुए बदरीनाथ पहुंचा पर्यटक दल
विज्ञापन

दस दिन के अभियान में सौ किमी पैदल दूरी तय की
रोमांच के शौकीनों को भा रहा है उच्च हिमालय का खुशगवार मौसम
अमर उजाला ब्यूरो
उत्तरकाशी। मानसून सीजन में भले ही चार धाम यात्रा धीमी पड़ गई, लेकिन रोमांच के शौकीन पर्यटक बेझिझक हिमालय की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। बीते पांच जून को गंगोत्री से रवाना हुआ पर्यटक दल कालिंदी पास से गुजरने वाले उच्च हिमालयी ट्रैक से होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचा। हिमाच्छादित चोटियों के बीच से गुजरने वाले इस ट्रैक पर खुशगवार मौसम और नैसर्गिक सौंदर्य का नजारा देख पर्यटक अभिभूत नजर आए।
आजकल जहां लोगों को मैदानी इलाकों में गर्मी और पहाड़ के घाटी वाले इलाकों में बारिश का सामना करना पड़ रहा है, वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्र में खुशगवार हुआ मौसम पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक गंगोत्री हिमालय क्षेत्र का रुख कर रहे हैं। यहां हिमाच्छादित चोटियों के बीच हल्की बर्फबारी ने मौसम को और ज्यादा खुशनुमा बना दिया है। अधिकांश पर्यटक गोमुख, तपोवन, नंदनवन तक की ट्रैकिंग पर पहुंच रहे हैं। इनमें से कुछ उच्च हिमालयी ट्रैक का रुख भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विगत पांच जून को दिल्ली के पर्यटक गुरू प्रसाद गुरुमूर्ति, शुभम शर्मा, रविशंकर पांडेय और ओमप्रकाश सिंह गंगोत्री से कालिंदी होते हुए बद्रीनाथ ट्रैक पर रवाना हुए। ये पर्यटक गोमुख, नंदनवन, वासुकीताल, खड़ापत्थर, सीता ग्लेशियर, कालिंदी पास, राजपड़ाव, अरबा नाला, घस्तोली होते हुए 15 जून को बदरीनाथ पहुंचे। दस दिन के इस अभियान में उन्होंने करीब सौ किमी पैदल दूरी तय की और पर्वतारोहण का रोमांच देने वाले समुद्र सतह से करीब 5800 मीटर ऊंचे कालिंदी पास को पार किया। शुक्रवार को यह पर्यटक दल सकुशल उत्तरकाशी लौट आया है। इस दल में गाइड प्रदीप राणा, प्रवीन सिंह, किशन बहादुर, आशीष, सुनील, लक्ष्मण आदि सपोर्टिंग स्टाफ भी शामिल था।
विज्ञापन

------------
कालिंदी ट्रैक पर इस सीजन का दूसरा दल
उत्तरकाशी। पर्यटकों को कालिंदी ट्रैक पर ले जाने वाली माउंट सपोर्ट एजेंसी के जयेंद्र राणा ने बताया कि इस सीजन में गंगोत्री-कालिंदी-बदरीनाथ ट्रैक को पूरा करने वाला यह दूसरा दल है, जबकि एक अन्य दल नेलांग की ओर से बदरीनाथ पहुंचा। उच्च हिमालयी ट्रैकिंग के लिए बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्की बर्फबारी के साथ खुशगवार हुआ मौसम पर्यटकों को खूब भा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें