फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबराणी से गंगा संस्कृति यात्रा का शुभारंभ

Sun, 14 Feb 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा का सांस्कृतिक मानचित्र तैयार करने के उद्देश्य से रविवार को डबराणी से गंगा संस्कृति यात्रा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


यात्रा मार्ग पर गंगा भागीरथी के किनारे स्थित गांव और कस्बों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गंगोत्री से गंगा सागर तक की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। यात्रा 13 मार्च को गंगा सागर में संपन्न होगी।

पूर्वी क्षेत्र संस्कृति केंद्र कोलकाता की ओर से गंगा का सांस्कृतिक मानचित्र तैयार करने के उद्देश्य से गंगोत्री से गंगा सागर तक गंगा संस्कृति यात्रा निकाली जा रही है। भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री तक पहुंचना संभव नहीं होने से रविवार को डबराणी से यात्रा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


यात्रा का उद्घाटन करते हुए संस्कृति विभाग भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव एके मित्तल ने कहा कि गंगोत्री से गंगा सागर तक के क्षेत्र की संस्कृति में खासी विविधता है। गंगा की विरासत और धरोहर की खोज के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।

यात्रा जत्थे में शामिल कलाकारों ने यात्रा मार्ग पर गंगनानी, भटवाड़ी, मनेरी, नेताला और उत्तरकाशी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गंगा पथ पर पड़ने वाले राज्यों की विविध संस्कृतियों की झलक प्रस्तुत की।
विज्ञापन



संस्कृति केंद्र कोलकाता के निदेशक ओमप्रकाश भारती ने बताया कि यात्रा 13 मार्च को गंगा सागर में संपन्न होगी। यात्रा मार्ग के विभिन्न शहर, कस्बों में गंगा की संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने के साथ ही स्थानीय लोक कला एवं संस्कृति का अध्ययन भी किया जाएगा। दल में नत्थीलाल नौटियाल, डा. महेंद्र कुमार, दयाल कृष्ण, गौतम मुखर्जी सहित 160 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें