फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉम्पैक्ट मशीन चलने से सहमें लोग

Fri, 14 Oct 2016 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी (चिन्यालीसौड़)
विज्ञापन
विज्ञापन
हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य में लगी कॉम्पैक्ट मशीन (रोलर) के कारण अड्डे के आसपास बने मकानों में कंपन हो रही है, जिससे भवन स्वामी डरे हुए हैं। मशीन से हो रहे कंपन को देखते हुए निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर मशीन बंद कर दी है। डरे हुए भवन स्वामियों ने एसडीएम से भू-वैज्ञानिकों से जांच की मांग की है।
विज्ञापन


हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य पर लगी कॉम्पैक्ट मशीन के कारण अड्डे के आसपास बने मकानों में हो रहे कंपन के कारण भवन स्वामियों ने हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य करवा रहे शिवा कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ई. घनश्याम सिंह और यूपी निर्माण निगम के सुपरवाइजर एसपी अवस्थी से कॉम्पैक्ट मशीन के कारण हो रहे मकानों में कंपन के बारे में जानकारी दी। साथ ही जब तक मकान में कंपन के कारण आ रही दरारों के कारणों का पता नहीं चलता, तब तक कॉम्पैक्ट मशीन बंद करने की मांग की है।

प्रोजेक्ट मैनेजर ई. घनश्याम सिंह ने भी मकानों का स्थलीय निरीक्षण कर मशीन के द्वारा मकानों में हो रहे कंपन पर हैरानी जताई और मकानों में किसी हादसे की आशंका के मद्देनजर कॉम्पैक्ट मशीन बंद करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


प्रभावित भवन स्वामी कमल सिंह नेगी, सरस्वती परमार, सुंदर सिंह रावत, राजेंद्र पोखरियाल आदि ने तहसीलदार को ज्ञापन प्रेषित कर मामले की भू-वैज्ञानिकों से जांच करवाने की मांग की है। ताकि संभावित खतरे का पता लग सके। वहीं एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया की इस प्रकार का मामला पहली बार संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराते हुए उचित समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें