फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक प्रताप सिंह को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित सैनिक दीपावली मेेले में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान हुआ। सम्मानित होने वालों में तीन लड़ाइयों में हिस्सा लेने वाले ग्राम खालसी निवासी प्रताप सिंह पंवार (85) सहित कई वीर नारियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित सैनिक दीपावली मेले में भारत-चीन के साथ 1962, 65 और 1971 में भारत-पाक में हिस्सा लेने वाले प्रताप सिंह पंवार को सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त लांस नायक प्रताप सिंह पंवार 1960 में इंजीनियरिंग रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। उनकी तीन पीढ़ियां भी सेना का हिस्सा बनीं। सम्मानित होने वाली वीर नारियों में बचना देवी, रुकमणी देवी, सरिता, सुलोचना, राधा रमोला, चंद्रा, उर्मिला, मंगला, सुशीला, सावित्री, सौली, तारा देवी, बिमला देवी, सरस्वती, सोना देवी, ऐला, श्यामा, सुंदरा देवी, फुला देवी, सीता नौटियाल आदि शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें