उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में पर्वतारोही स्व. सविता कंसवाल और स्व. नौमी रावत की स्मृति में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहले दिन तीन मैच खेले गए जिसमें पहला मैच नाकुरी एफसी और खेलो इंडिया के बीच खेला गया जो बराबर पर रहा।
बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका बाड़ाहाट के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान और नगर पालिका चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष मनोज कोहली, सुमन बडोनी ने किया। पहला मैच नाकुरी एफसी और खेलो इंडिया के बीच खेला गया जो बराबर पर रहा। दूसरा मैच पहले हाफ के 1 मिनट के अंदर ही आईसी इलेवन ने सेल्फ गोल करके एलडीसी क्लब को 1 गोल से बढ़त दिला दी।
मैच के दूसरे हाफ में आईसी इलेवन के स्ट्राइकर स्वयं कलूड़ा ने गोल करके मैच 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ। तीसरा मैच बरसाली एफसी व उत्तरकाशी स्ट्राइकर्स के मध्य खेला गया जिसमें मैच के दूसरे हाफ में बरसाली एफसी के कार्तिक बिष्ट ने टीम की और से एक मात्र गोल कर अपनी टीम को 1-0 से विजय दिलाई।
आयोजक जसपाल चौहान और शैलेंद्र सिंह मटूड़ा ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस मौके पर अमित पंवार, जसपाल, शशांक, खुशपाल, जसपाल चौहान, शैलेंद्र सिंह, महावीर चौहान, अरुण बिष्ट, ऋतिक, ऋतुज, प्रेम सिंह पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद