फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों की उड़ान : संकुल गोडली रैंप वाक में रहा प्रथम

Mon, 02 Feb 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। ब्लॉक संसाधन केंद्र में खंड स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें प्राथमिक स्तर की रैंप वाक में संकुल गडोली प्रथम और लोक गायन में संकुल नौगांव प्रथम रहा।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी ने किया। प्राथमिक स्तर की रैंप वाक में संकुल गडोली प्रथम और संकुल तुनालका द्वितीय स्थान पर रहा। लोक गायन में संकुल नौगांव प्रथम और संकुल नंद गांव द्वितीय स्थान पर रहा। टीएलएम में संकुल गडोली प्रथम और नौगांव द्वितीय स्थान पर रहा। लोक नृत्य में संकुल गडोली प्रथम और संकुल गंगटाड़ी द्वितीय स्थान पर रहा, सामान्यज्ञान प्रतियोगिता में संकुल नंद गांव प्रथम, राना द्वितीय और गातु तृतीय स्थान पर रहा।
माध्यमिक स्तर की रैंप वाक में संकुल गंगटाडी प्रथम और संकुल नौगांव द्वितीय स्थान पर रहा। लोक गायन में संकुल गंगटाड़ी प्रथम और नौगांव द्वितीय रहा। टीएलएम में संकुल नौगांव प्रथम और संकुल गडोली द्वितीय स्थान पर रहा। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष जयदेव राणा, ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र विश्वकर्मा, ललित पंवार, शुभास चंद्र शाह, डॉ. जगदीश रावत, प्रमोद रावत, प्रताप राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें