फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Mon, 02 Feb 2026 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन

उत्तरकाशी। वरुणावत पर्वत के शीर्ष पर स्थित संग्राली गांव को जोड़ने वाले संग्राली मोटर मार्ग पर पिछले साल हुआ डामरीकरण उखड़ने लगा है। एक जगह पर तो सड़क पर बड़ा गड्ढा भी हो गया है जो आए दिन हादसे को न्योता दे रहा है।

ग्रामीणों ने डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विभाग से जल्द मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी के अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढे और क्षतिग्रस्त दीवार निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई और एक दो दिन के भीतर सड़क सुधारीकरण का काम चालू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर संग्राली गांव को जोड़ने वाला संग्राली मोटर मार्ग पर गड्ढा लंबे समय से बना है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर दीवार भी क्षतिग्रस्त है। संग्राली मोटर मार्ग न सिर्फ ग्रामीणों की आवाजाही का साधन है बल्कि यहां वरुणावत पर वी-टॉप के नाम से प्रचलित पर्यटक स्थल के दीदार को हर दिन सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान संदीप सेमवाल ने बताया कि पिछले साल ही विभाग ने सड़क पर डामरीकरण का कार्य करवाया था लेकिन सड़क की हालत बता रही है कि खराब गुणवत्ता की पेंटिंग इसमें हुई है। लोनिवि भटवाड़ी के अधिशासी अभियंता नवीन लाल वर्मा का कहना है कि सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने के लिए ठेकेदार मंगलवार या बुधवार से काम शुरू कर देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें