फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी लाए जा रहे पनीर और दूध के पांच सैंपल भरे

विज्ञापन
उत्तरकाशी में बड़ी मात्रा में खुला पनीर पकड़ने वाली खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
होली के त्योहार के मद्देनजर जनपद में सप्लाई होने वाले खाद्य सामग्रियों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम एक्टिव हो गई है। शनिवार को टीम ने बाहरी क्षेत्र से पहुंचे से एक वाहन से डेढ़ क्विंटल से अधिक पनीर पकड़ा। उसके तीन सैंपल भरे गए। वहीं मातली में भी खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने वाले करीब 10 वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान पनीर और दूध का एक-एक सैंपल भरा गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह साढ़े छह बजे टीम ने बस अड्डे के पास से बड़ी मात्रा में खुला पनीर लेकर पहुंचे वाहनों को पकड़ा। बाद में सभी कट्टों को टीम अपने कार्यालय लेकर पहुंची। वहां तीन सैंपल लेकर पनीर मालिकों को सौंप दिया गया। दोपहर में टीम ने शहर के प्रवेश द्वार चुंगी बड़ेथी से आगे मातली में भी खाद्य सामग्री ला रहे वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान पनीर और दूध का भी एक-एक सैंपल लिया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि सभी सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा। इसमें किसी प्रकार की मिलावट सामने आई तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि होली के मद्देनजर चेकिंग व सैंपलिंग का अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें