फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में पिता सहित दो बेटियां घायल

Mon, 06 Mar 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी गांव के पास बड़कोट की ओर आ रही एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें पिता सहित दो बच्चियां घायल हो गई। पिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दून रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बड़कोट में टेलर की दुकान चलाने वाला भंकोली निवासी जय सिंह (40) सोमवार सुबह अपनी दो बेटियों के साथ गीठ पट्टी से बड़कोट की ओर आ रहा था कि ओजरी गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर जा गिरी, जिसमें तीनों घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बड़कोट चिकित्सालय लाया गया।

बाइक में सवार जय सिंह की 10 वर्षीय बेेटी दीया व 7 वर्षीय स्नेहा को बड़कोट अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि जय सिंह को देहरादून रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें