फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति नहीं मिलने पर अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति के लिए सहायिका ने भूख हड़ताल शुुुरू कर दी है। सहायिका पिछले कई दिनों से बाल विकास परियोजना कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर रही थी। सहायिका का आरोप है कि विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती है। वहीं बाल विकास विभाग का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर मानकों के अनुसार नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

डंडाल गांव में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति की मांग के लिए सहायिका कृष्णा रावत ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कृष्णा का कहना है कि वह 20 सालों से मिनी आंगनबाड़ी डंडाल में सहायिका के पद पर कार्य कर रही है। यहां कार्यकर्ता का पद रिक्त होने पर विभाग ने अगस्त में दूसरी महिला का चयन किया है, जबकि नियुक्ति से पहले उसने आपत्ति दर्ज कराई थी। कृष्णा रावत ने नियुक्ति में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग भी की है। वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी भारती भंडारी ने कहा कि आयु सीमा पार होने के कारण कृष्णा का चयन नहीं हो पाया है। कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति मानकों के तहत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें