फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मेले का आगाज

विज्ञापन
डुंडा देवीधार में आयोजित विकास मेले में नृत्य करती भोटिया समुदाय की महिलाएं। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
जिले के स्थापना दिवस पर डुंडा देवीधार स्थित रेणुका माता मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय विकास मेले का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने देव डोलियों का स्वागत किया। वहीं बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मां रेणुका संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से प्रतिवर्ष जिले के स्थापना दिवस पर मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष समिति की ओर से सात दिवसीय मेले आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को मेले के पहले दिन रेणुका माता मंदिर परिसर में रेणुका देवी व कचडू़ देवता की डोली ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद समिति ने रेणुका देवी, कचडू़ देवता, नागराजा देवता, रिंगाली देवी, नागणी देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक परिधानों में सजी भोटिया समुदाय की महिलाओं ने भजन संध्या की शानदार प्रस्तुति दी। विकास मेले में डुंडा, रनाड़ी, अस्तल, भकड़ा, खट्टूखाल, वीरपुर, देवीधार आदि दर्जनों गांव के ग्रामीण शामिल हुए। इस मौके पर लोगों ने देव डोलियों के साथ रासों, तांदी नृत्य कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए देव डोलियों से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मेला समिति के अध्यक्ष राजदीप सिंह परमार, दिगपाल बिष्ट, ओम प्रकाश भट्ट, पद्मदत्त जोशी, राजेश भट्ट, गंगाधर जोशी, दुर्गा प्रसाद, उपेंद्र जोशी, खेमचंद रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें