फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश में ही नालियां बंद, सड़कों पर बहा पानी

विज्ञापन
उत्तरकाशी शहर में नालियों पर अतिक्रमण के चलते इस तरह सड़क पर बह रही गंदगी। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
शहर में प्रशासन व पालिका की लापरवाही स्थानीय निवासियों पर भारी पड़ रही है। पालिका क्षेत्र की अधिकांश नालियां अतिक्रमण की चपेट में हैं, जिससे ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया है। स्थिति ये है कि हल्की बारिश में ही नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन

शहर में बृहस्पतिवार शाम हुई बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। शहर क्षेत्र की अधिकांश नालियों पर व्यवसायियों व भवन स्वामियों ने पक्का निर्माण किया हुआ है, जिससे नालियां चौक हो रही है। कुछ दुकानदारों ने नालियों पर पक्की सीढ़ियां बना दी है। जिससे नालियों की सफाई भी सही ढंग से नहीं हो पा रही है। स्थानीय निवासी रमेश लाल, चंद्रवीर, राहुल, दिलीप आदि ने अतिक्रमण पालिका व प्रशासन की शह पर ही किया गया है। इसलिए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। एसडीएम सीएस चौहान का कहना है कि नगर पालिका का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है। पालिका को जिन-जिन जगहों पर अतिक्रमण हुआ है, उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें