फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण शुरू न होने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बोंगा क्षेत्र के क्याणगांव निवासियों ने स्वीकृति के बाद भी मोटरमार्ग का निर्माण न होने पर आक्रोश जताया है। महिलाओं ने प्रशासन पर उपेक्षा किए जाने का आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मोटर मार्ग निर्माण कार्य का काम शुरू नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को क्याणगांव की महिलाओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से वार्ता की। महिलाओं ने बताया कि ग्राम सभा बोंगा के उपगांव क्याणगांव के लिए पिछले वर्ष सड़क स्वीकृत हुई है। मोटरमार्ग निर्माण के लिए पेड़ों का छपान व सर्वे दो माह पूर्व हो चुका है लेकिन विभाग की ओर से सड़क निर्माण की कार्रवाई अब तक शुरू नहीं की गई है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से कई बार गुुहार लगाई जा चुकी है। ग्रामीण महिलाओं ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से सड़क निर्माण शुरू करवाने की मांग की है। मौके पर बोंगा की उप प्रधान लक्ष्मी चौहान, पूर्व प्रधान शैला देवी, जयेंद्री देवी, प्रभा देवी, बीना देवी, स्वराजी देवी, कविता, संगीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें