फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पूर्व सैनिक संगठन ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Thu, 26 Dec 2024 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। श्री नाग देवता पूर्व सैनिक संगठन उत्तरौं का दूसरा स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कार्यों पर चर्चा की। साथ ही गांव की समस्याओं के निराकरण पर भी मंथन किया।
विज्ञापन

भटवाड़ी ब्लॉक के उत्तरौं गांव में श्री नाग देवता पूर्व सैनिक संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गांव में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने अपना दूसरा स्थापना दिवस समारोह मनाया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि उन्होंने गांव में श्री नाग देवता मंदिर के द्वार और मंदिर परिसर में एक सुंदर फूलों की वाटिका का निर्माण कार्य किया। इसके साथ ही ग्राम सभा के स्वागत द्वार में पेंटिंग और सजावट कार्य, स्वागत और सैनिक द्वार का भव्य निर्माण, श्री नाग देवता मंदिर में भजन-कीर्तन के लिए नए संगीत वाद्ययंत्र के साथ ही गांव के अन्य विकास कार्यों में योगदान दिया।
इसके साथ ही संगठन गांव की समस्याओं को समय-समय पर शासन-प्रशासन को अवगत करवाता है। इस मौके पर पूर्व सैनिक कमल सिंह थापा, गोविंद सिंह, जयवीर सिंह, हिकमत सिंह, युद्धवीर सिंह, केदार सिंह, प्रबल सिंह, गौरव सिंह, धनवीर सिंह, सुनील कुमार, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें