फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर के घर चोरी करने वाले निकले नाबालिग

Sun, 25 Sep 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
चोर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 शक्तिपुरम कालोनी में रिटायर्ड इंजीनियर के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया है। केस की जांच कर रहे प्रभारी एसओ नंद लाल रुड़ी ने बताया कि हिरासत में लिए गए नाबालिगों से नकदी व सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि चोरी करने के बाद वे शॉपिंग के लिए देहरादून गए थे।
विज्ञापन


वहीं नाबालिगों  के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घर पर पढ़ाई के लिए डांटा तो वे घर से दो दिन तक गायब रहे। हिरासत में लिए गए पांचों आरोपी 14 से 15 साल के हैं और चिन्यालीसौड़ के ही रहने वाले हैं। सीओ जीएल कोहली ने बताया कि नाबालिगों का भविष्य देखते हुए इंजीनियर पीएस पंवार ने थाने में दी गई तहरीर वापस ले ली है। नाबालिग स्कूली छात्र हैं। पांचों नाबालिगों को हिदायत देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें