फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे की चौड़ीकरण कार्य से उड़ रहे धूल के गुबार

Sun, 05 Oct 2025 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने की प्रतिदिन सड़क पर पानी के छिड़काव की मांग
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। बर्निगाड के समीप यमुनोत्री हाईवे पर हो रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य की धूल से व्यापारी और स्थानीय लोग परेशान हैं। बर्निगाड इंटर कालेज में पढ़ने जाने वाले छात्र भी स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। व्यापारियों ने प्रतिदिन सड़क पर पानी का छिड़काव करने की मांग की। साथ ही ऐसा न करने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र रावत ने बताया कि बर्निगाड के पास यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य चल रहा है जिससे भारी संख्या में धूल उड़ रही है। पानी का छिड़काव नहीं होने से सड़क पर उड़ रही धूल उन्हें बीमार कर रही है। धूल की वजह से उन्हें व्यवसाय करने में भी परेशानी हो रही है। दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने दीपावली के लिए पटाखे, मिठाइयां मंगाई है। ऐसी ही स्थिति रही तो वो दीपावली का सामान भी नहीं बेच पाएंगे जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने ने राजमार्ग निर्माण खंड की लापरवाही पर भी नाराजगी व्यक्त की है। कहा कि राजमार्ग निर्माण खंड चौड़ीकरण कार्य कर रही कंपनी से नियम फॉलो नहीं करवा रहा है।
विज्ञापन

यदि प्रतिदिन सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया जाता है तो उन्हें मजबूर होकर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर किशन पंवार, दीवान दास, लोकेंद्र, कैंतुरा, भीष्म सिंह, किशन सिंह राणा, भरत सिंह, गजेंद्र उनियाल, रमेश उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें