फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: 10 हजार पशुओं का किया जाएगा टीकाकरण

Sat, 04 Oct 2025 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला में खुरपका मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम के सातवें चरण का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

पुरोला। राजकीय पशु चिकित्सालय पुरोला की पहल पर खुरपका, मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम के सातवें चरण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छिबाला गांव और नगर पालिका के वार्ड नंबर सात से की गई। इसमें दस हजार बड़े पशु और 15 सौ छोटे पशु पंजीकृत हैं जिन्हें खुरपका, मुंहपका रोग का टीकाकरण किया जाएगा।
शनिवार को छिबाला गांव और नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम पशु चिकित्सक डॉ. विरेंद्र कठैत ने बताया कि इस चरण के तहत पुरोला विकासखंड के तहत आने वाले सभी पंजीकृत पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। वर्तमान में लगभग 10,000 बड़े पशु और 15,000 छोटे पशु पंजीकृत हैं। सभी पशुओं को खुरपका–मुंहपका रोग से बचाने के लिए टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए खड़क्यासेंम न्याय पंचायत में तीन दल और पूरा विकासखंड कवर करने के लिए सात दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक दल को आवश्यक दवाइयां, उपकरण, रिकॉर्ड रजिस्टर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं को अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन

करड़ा गांव की प्रधान कुलवंती देवी ने कहा कि पशुओं का स्वास्थ्य सीधे ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ा है। सरकार की ओर से चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान हमारे क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे पशुधन सुरक्षित रहेगा और दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि होगी। वहीं ग्रामीणों को पशु रोग नियंत्रण, टीकाकरण की उपयोगिता और पशुपालन से जुड़ी जानकारी भी दी गई। इस मौके पर दल में डाॅ. विरेंद्र कठैत, त्रिलोक रावत, विजय प्रकाश, चंद्रमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें