फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति बहाल, जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
छाड़ा गांव में जल संस्थान की ओर से पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने पर तहसील परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ यमुना घाटी के अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने अनशन समाप्त कर दिया है। तहसीलदार ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया।
विज्ञापन

प्रखंड के छाड़ा गांव मे कई माह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को पेयजल आपूर्ति बहाल करने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। वहीं कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के यमुना घाटी के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने इस मामले को लेकर तहसील परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया था। इसके बाद हरकत में आए जल संस्थान ने शीघ्र ही गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि दिनेश खत्री, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष किशन रावत, रेखा जोशी, ओम प्रकाश रावत, नारायणी चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें