गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में देवस्थानम बोर्ड व एक्ट के खिलाफ तीर्थपुरोहितों का आंदोलन जारी है। बुधवार को गंगोत्री धाम में तीर्थपुरोहितों ने गंगा मंदिर के बाहर परिक्रमा कर देवस्थानम बोर्ड व एक्ट को तत्काल भंग करने की मांग की।
बुधवार को गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों ने सरकार और देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गंगोत्री मंदिर की परिक्रमा की। तीर्थ पुरोहित राकेश सेमवाल ने कहा कि उन्होंने गंगा मंदिर की परिक्रमा कर मां गंगा से सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की है। इस दौरान गंगोत्री धाम में ज्योतिशरण सेमवाल, सत्येेंद्र सेमवाल, रवि सेमवाल, प्रवीण सेमवाल, अंबरीश सेमवाल, कामेश्वर सेमवाल, मद्राचल, द्रोणाचल, दिनेश, द्वारिका, रवि सेमवाल, मनु सेमवाल, विमल सेमवाल आदि मौजूद रहे।
उधर, मां यमुना के शीतकालीन मंदिर खरसाली में देवस्थानम बोर्ड में नामित सदस्यों के भी सरकार की तरफदारी करने पर तीर्थपुरोहितों ने रोष जताया। मंदिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष बागेश्वर सेमवाल ने बोर्ड में नामित सदस्यों के तीर्थपुरोहितों के खिलाफ जाने पर उनके खिलाफ भी आंदोलन करने की चेतावनी दी। क्रमिक अनशन में लखन उनियाल, बागेश्वर सेमवाल, अनिल, मुकेश, भास्कर, दुर्गेश, कुलदीप, प्रीतम, विजय, सुशील, विवेक, प्रवीन आदि शामिल रहे।