फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: अस्पताल भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली

Sun, 14 Jun 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वनाथ चौक के आसपास सड़क पर भर रहा पानी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। नगर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल विश्वनाथ चौक से जिला अस्पताल रोड तक नाली व्यवस्था बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का आरोप है कि जिला अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान निर्माण सामग्री नालियों में जमा होने से जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कई स्थानों पर नालियां क्षतिग्रस्त भी हो चुकी हैं जिससे बरसात का पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर बाद हुई बारिश के दौरान विश्वनाथ चौक के आसपास पानी जमा हो गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और मरम्मत नहीं की गई तो मानसून के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं। क्षेत्र के व्यापारियों को आशंका है कि तेज बारिश होने पर पानी दुकानों में घुस सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्थानीय निवासी संजय , राजेंद्र पंवार, मुकुल आदि का कहना है कि यह मार्ग जिला अस्पताल को जोड़ता है और रोजाना बड़ी संख्या में मरीज, तीमारदार और आम लोग यहां से गुजरते हैं। सड़क पर बहता पानी और जलभराव आवाजाही में परेशानी पैदा कर रहा है। वहीं, अस्पताल रोड से आगे नीचे की तरफ निर्माण सामग्री फैली पड़ी है और उसके ऊपर रेहड़ी ठेलियां लगाई जा रही है। इस कारण मार्ग संकरा होने और बरसात में जल भराव की स्थिति से वहां से वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। लोगों ने नगर पालिका और संबंधित विभाग से तत्काल नालियों की सफाई, मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें