फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिए गजोली में ढही पुलिया के जांच के आदेश

Wed, 10 Feb 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तराकशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। असी गंगा घाटी के गजोली गांव में लोनिवि की ओर से बनाई जा रही आरसीसी पुलिया शटरिंग खोलते ही ढह जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम विनय शंकर पांडेय ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई बात कही।
विज्ञापन

बता दें कि गजोली गांव से छानियों को जाने वाले रास्ते में पड़ने वाले ओल्ड्या गाड पर लोनिवि भटवाड़ी की ओर से सीमाई क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के 17 लाख के बजट से आरसीसी पुलिया का निर्माण कराया जा रहा था। बीते दिनों शटरिंग खोलते ही पुलिया भरभरा कर ढह गई। विभाग ने ठेकेदार को नोटिस देकर उसे तय बजट में ही दोबारा पुलिया बनाने के निर्देश देकर इतिश्री कर ली थी। अमर उजाला ने नौ फरवरी के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम विनय शंकर पांडेय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने डिप्टी कलक्टर जयवर्द्धन शर्मा, ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई विभु विश्वामित्र रावत एवं डीआरडीए के सहायक अभियंता डीडी रतूड़ी को जांच अधिकारी नियुक्त कर एक हफ्ते में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। डीएम ने कहा कि इस तरह पुलिया का ढह जाना सरकारी कार्य में गंभीर लापरवाही एवं सरकारी धन का दुरुपयोग है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें