फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में धनवीर ने मारी बाजी

विज्ञापन
उत्तरकाशी के मनेरा स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाते दिव्यांग खिलाड़ी। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला खेल विभाग की ओर से दिव्यांग बालक-बालिकाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विजेता प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

स्वीप कार्यक्रम के तहत जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। खेल विभाग की ओर से मनेरा स्टेडियम में दिव्यांग बालक-बालिकाओं के लिए बैडमिंटन व एथलीट प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ गौरव कुमार ने किया। अंडर-18 दिव्यांग बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में धनवीर पडियार (डुंडा) ने प्रथम, धीरज पाल (डुंडा) ने द्वितीय, एवं आशीष पाल परमार (डुंडा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 दिव्यांग लोवर लिम्ब 100 मी. दौड़ बालक वर्ग में सौरभ (डुंडा) प्रथम, अनूप डोभाल (बड़कोट) द्वितीय व विमलेश राणा (उत्तरौं) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मी दौड़ बालक वर्ग में दर्शन लाल (बड़कोट) पहले, तुषार रमोला (कुमराड़) दूसरे व अनुराग (बडकोट) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस बालक वर्ग में धर्मेंद्र (बड़कोट) प्रथम, पंकज पडियाल (बड़कोट) द्वितीय व जगेंद्र सिंह (बड़कोट) तीसरे स्थान पर रहे।
भाला फेंक बालक वर्ग में दिपेंद्र कुमार (बडकोट) पहले, आशीष पाल परमार (डुंडा) दूसरे व तुषार रमोला (कुमराड़ा) तीसरे स्थान पर रहे। शॉट पुट बालक वर्ग मे दिपेंद्र कुमार (बडकोट) ने प्रथम, अनक पाल (डुंडा) ने द्वितीय अनुराम (बड़कोट) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक बालक वर्ग में धर्मेंद्र (बड़कोट) ने प्रथम, पकंज पडियार (डुंडा) द्वितीय व जगेंद्र सिंह (नौगांव) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन बालक वर्ग में रोविन विजयी रहे। इस दौरान एसडीएम शालिनी नेगी, गोपाल राणा, निधि बिंजोला, उषा, अंकिता, जितेंद्र सेमवाल, सुरेंद्र सिंह, श्रीकांत, कनिकपाल, विनोद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें