फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: मुख्यमंत्री धामी का चिन्यालीसौड़ दौरा, कहा- काम करने वालों और कारनामा वालों के बीच है चुनाव

Sat, 29 Jan 2022 06:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

उत्तरकाशी जिले की यमुनोत्री विधानसभा सीट पर चिन्यालीसौड़ शहर की समस्याएं मुख्य चुनावी मुद्दा है। चिन्यालीसौड़ का बीते पांच वर्षों में काफी विस्तार हुआ, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे चिन्यालीसौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ पहुंचे। शनिवार को मुख्यमंत्री धामी यहां जनता के बीच पहुंचे और जनसंपर्क किया। 
विज्ञापन


सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनाव में जीत के लिए जोश भरा। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव काम करने वालों और कारनामा करने वालों के बीच है। चुनाव में जनता भाजपा के विकास कार्यों पर मुहर लगाने जा रही है। कहा कि जिले की तीनों विस सीटों पर पार्टी जीत दर्ज करेगी। 

शनिवार को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो के बाद सीएम धामी ने एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए डोर टू डोर प्रचार अभियान तेज करने की बात कही। कहा कि उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। धामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं व जनता में जोश व जुनून है। सब लोग बीजेपी की सरकार चाहते हैं।
विज्ञापन


यहां आकर में आश्वस्त हो गया हूूं कि इस बार हमारा जो नारा है अबकी बार 60 पार वह पूरा होने वाला है। जनता का भरपूर समर्थन हमें मिल रहा है। क्योंकि हमने काम किया है। यह चुनाव काम करने वालों और कारनामा करने वालों के बीच है। इससे पूर्व सीएम धामी ने शक्तिपुरम कॉलोनी स्थित मनकामेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत, जिला अध्यक्ष रमेश रावत, विजय बडोनी, पूनम रमोला, खीमानंद, रविंद्र भंडारी, बिजेंद्र रावत, रजनी कोटवाल आदि मौजूद रहे। 

चिन्यालीसौड़ की समस्याएं हैं चुनाव में मुख्य मुद्दा
उत्तरकाशी जिले की यमुनोत्री विधानसभा सीट पर चिन्यालीसौड़ शहर की समस्याएं मुख्य चुनावी मुद्दा है। चिन्यालीसौड़ का बीते पांच वर्षों में काफी विस्तार हुआ, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हैं। सबसे बड़ी समस्या चिन्यालीसौड़ में फायर सर्विस नहीं है।

नगर में वर्तमान में करीब पांच हजार मतदाता हैं। यमुनोत्री व गंगोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव होने के कारण यहां सीजन में तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की भी खूब भीड़ रहती है। शहर की सबसे बड़ी समस्या यह कि यहां फायर सर्विस नहीं है। आगजनी की घटना होने पर करीब एक घंटे बाद उत्तरकाशी से फायर का वाहन यहां पहुंचता है। इसके अलावा चिन्यालीसौड़ के सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय को बनाने का प्रस्ताव लंबे समय से शासन में लटका हुआ है। यहां संचालित हो रहे महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय भी नहीं है।

चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। जनप्रतिनिधियों ने इन समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया है। शहर के फायर सर्विस, बांध झील में वाटर स्पोर्ट्स के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।
-संजय डोभाल, निर्दलीय प्रत्याशी

यहां स्वरोजगार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। साथ सभी संकायों वाले उच्च शैक्षणिक संस्थान की आवश्यकता है। सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय में अपग्रेड किए जाने का प्रस्ताव शासन में लंबित है। इन सब मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।
-दीपक बिजल्वाण, कांग्रेस प्रत्याशी यमुनोत्री क्षेत्र

यमुुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के तीनों महाविद्यालयों को पीजी कालेज का दर्जा दिलाना प्राथमिकता में रहेगा। चिन्यालीसौड़ अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय कराया जाएगा। प्रयास रहेगा कि विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कालेज की स्थापना की जाए।
विज्ञापन

-केदार सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें