फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह से पेयजल किल्लत से परेशान पुराना बाजार डुंडा के ग्रामीणों ने बुधवार को जल संस्थान के अवर अभियंता कार्यालय का घेराव कर तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील कार्यालय डुंडा पहुंची महिलाओं ने कहा कि उनके घरों में दो माह से पेयजल आपूर्ति ठप है। मोहल्ले में कुछ परिवारों को दो टाइम पर्याप्त पानी मिल रहा है। वहीं कई परिवारों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल संस्थान के टैंक में पर्याप्त पानी है लेकिन कुछ लोगों द्वारा शिशु मंदिर के सामने टैंक के बाहर गेटवाल लगाकर पानी की सप्लाई रोकी जा रही है। इससे पेयजल समस्या बनी हुई है। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल समस्या की लिखित एवं मौखिक शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। तहसील कार्यालय का घेराव करने वालों में प्रधान पुष्पा भट्ट, धर्मादत्त, सुरेश नैथानी, आशीष बलोनी, विनीता, गीता भट्ट, लक्ष्मी भट्ट शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें