फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
उत्तरकाशी बाल विकास कार्यालय में कन्या धन योजना की मांग को लेकर पहुंची छात्राएं। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
गौरादेवी कन्या धन योजना का लाभ नहीं मिलने से गुस्साई छात्राओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2017 व 18 में योजना के लिए आवेदन किया था। इस वर्ष के बाद के लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल चुका है, लेकिन उन्हें अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में छात्राएं विकास भवन स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्राओं ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2017 व 18 में 12वीं पास की थी। इसके आधार पर उन्होंने शिक्षकों के माध्यम से योजना के लिए आवेदन पत्र जमा कराए। लेकिन चार-चार बार आवेदन जमा करने के बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। जबकि वर्ष 2019 और उसके बाद आवेदन करने वाली छात्राओं को योजना का लाभ मिल चुका है। बताया कि योजना का लाभ नहीं मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर कई छात्राएं आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रही हैं। छात्राओं ने बताया कि वह समस्या को लेकर कलक्ट्रेट से लेकर विभाग के कई चक्कर काट चुकी है। बावजूद इसके समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में सीमा, प्रियंका, राधा, पूनम, भारती, शिवानी, अनुराधा, योगिता, दीपिका, जसवंती, सुचिता, दिव्यांजलि, आरती रावत, रजनी, रुकमणी, बबीता, दुर्गा, ज्योतिका, शीतल, गीता भट्ट आदि शामिल रहे।
पूर्व में समाज कल्याण विभाग यह योजना संचालित करता था। जुलाई 2017 में यह योजना बाल विकास विभाग को मिली। सेवा प्रदाता के साथ योजना के नियमों में बदलाव के चलते कई छात्राओं को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इन्हें छूट देने के लिए निदेशालय को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यशोदा बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी उत्तरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें