फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीफा न मिलने पर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति का लाभ मिलने से गुस्साए बीएड के छात्रों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि वह समस्या को लेकर जिला प्रशासन व समाज कल्याण विभाग को लिखित रूप में अवगत करा चुके हैं। बावजूद इसके कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीएड सत्र 2020-22 के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां समाज कल्याण और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों ने शीघ्र छात्रवृत्ति का लाभ देने की मांग उठाई। छात्रा भारती ने कहा कि उनके एडमीशन से पूर्व छात्रवृत्ति आवेदन से संबंधित पोर्टल को बंद कर दिया गया। इस कारण वह छात्रवृत्ति के लिए पंजीकरण नहीं करा पाए। अब तक सभी कॉलेजों में अंतिम वर्ष के पेपर नहीं हुए हैं और पोर्टल खोल दिया गया है। पेपर के बाद ही नई कक्षा में प्रवेश आरंभ होने पर पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। जिस कारण छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर छात्रवृत्ति का लाभ देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में दिपेंद्र कोहली, सुरेश राणा, सूरज रावत, भगवान चंद, प्रवेश, रामशंकर, करनजीत, हरीश, मीरा, आरती, ज्योति, नीलम, केशव, रेशमा, अमित महर, जगदीप कैंतुरा, शुभम कुड़ियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें