अगस्त 2012 की आपदा में बेघरबार होकर निगम कालोनी में विस्थापितों का जीवन जीने को विवश गंगोरी के आपदा पीड़ित मुख्यमंत्री हरीश रावत से न्याय की आस लगाए बैठे हैं। उन्होंने सीएम से वर्ष 2013 के मानकों के अनुसार राहत सहायता मुहैया कराने की मांग की है।
तीन अगस्त 2012 में असी गंगा की बाढ़ ने गंगोरी क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। अब भी कई परिवार गंगोरी स्थित निगम कालोनी में आसरा लिए हुए हैं। यहां आए दिन निगम की ओर से खाली करने के नोटिस तथा बिजली-पानी के कनेक्शन काटने की स्थिति झेलने को मजबूर हैं।
बाढ़ पीड़ित संघर्ष समिति के अध्यक्ष केशर सिंह पंवार ने बताया कि अगस्त 2012 के आपदा पीड़ितों को भी नए मानकों के अनुसार राहत सहायता देने की मांग की है।