फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ेथी में एनएच को यातायात के लिए खोले जाने की मांग

विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ में बदहाल बड़ेथी बनचौरा भद्रीगाड मोटर मार्ग। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
पालिका सभासद ने जिलाधिकारी से बड़ेथी चुंगी में राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खोले जाने की मांग की है। यहां पर ओपन गैलरी निर्माण कार्य के चलते करीब एक माह से अधिक समय से एनएच बंद है।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 के सभासद देवराज सिंह ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। देवराज ने कहा कि बड़ेथी चुंगी के समीप ओपन गैलरी बनाई जा रही है। इसके निर्माण कार्य के चलते यहां करीब एक माह से अधिक समय से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। वाहनों को मनेरा बाई पास से भेजा जा रहा है, लेकिन यहां भूस्खलन व पत्थर गिरने का भय बना हुआ है। वहीं बाईपास में जोशियाड़ा के पास जाम की स्थिति बनी रहती है। एनएच यातायात के लिए बंद रहने के कारण वाहनों की आवाजाही में परेेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देवराज ने जिलाधिकारी से बड़ेथी के समीप एनएच को यातायात के लिए जल्द खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें