राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में पुस्तकालय की दयनीय स्थिति पर आर्यन छात्र संगठन ने कड़ा आक्रोश जताया है। इस संबंध में छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा है। पुस्तकालय की स्थिति सुधारे न जाने पर छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्र नेता यशवर्द्घन कोहली के नेतृत्व में प्राचार्य प्रो. सविता गैरोला से वार्ता की। कोहली ने कहा कि कालेज के पुस्तकालय की स्थिति दयनीय है। अधिकांश पुस्तकें यहां काफी पुरानी है। कोहली ने कहा कि सभी कक्षाओं को अधिकांश पाठ्यक्रम परिवर्तित हो गया है। पुस्तकालय की पुस्तकों में यह पाठ्यक्रम उपलब्ध ही नहीं है। छात्रों ने कालेज प्रशासन ने जल्द नई पुस्तकें मंगाए जाने की मांग की है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुस्तकालय में पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध नहीं कराई गई, तो आंदोलन किया जाएगा। प्राचार्य से वार्ता करने वालों में सतेंद्र राज, संदीप भक्ति, सतवीर, सचिन प्रकाश, शुुभम, अमित पाल, अभिनव, रमेश, विपिन नौटियाल आदि शामिल थे।