फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: अग्निकांड के प्रभावितों को घर बनाने के लिए निशुल्क लकड़ी देने की मांग

Fri, 27 Nov 2026 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में अग्निकांड से बेघर हुए परिवारों को छत मुहैया कराने के लिए पूर्व विधायक मालचंद ने वन मंत्री से वार्ता कर प्रभावितों को निशुल्क लकड़ी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने बताया कि अग्निकांड में कई परिवारों के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। ऐसे में उनके सामने रहने की समस्या हो गई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग से लकड़ी उपलब्ध होते ही स्थानीय लोगों के सहयोग से शेल्टर हाउस बनाने का काम शुरू कराया जाएगा। लक्ष्य है कि अगले 10 से 15 दिनों के भीतर अस्थायी आवास तैयार कर प्रभावित परिवारों को राहत दी जा सके। उन्होंने कहा कि आग में मकानों के साथ ही लोगों का घरेलू सामान, खाद्यान्न और जरूरी दस्तावेज भी जल गए हैं। ऐसे में प्रभावित परिवारों को दोबारा सामान्य जीवन में लौटने के लिए हरसंभव सहयोग की जरूरत है। अग्निकांड के बाद गांव में पुनर्वास सबसे बड़ी चुनौती बना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें