राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में शुक्रवार से वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव शुरू हुआ। इस दौरान हुई 100 मीटर दौड़ में दीपक कुमार और अनामिका ने पहला स्थान प्राप्त किया।
दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. डीएस मेहरा ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल हमारा शारीरिक विकास होता है, बल्कि यह व्यक्ति के मानसिक, बौद्धिक विकास में भी सहायक हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। पहले दिन लंबी कूद, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ एवं ऊंची कूद आदि क्रीड़ा प्रतियोगिताएं हुईं। 100 मीटर दौड़ में सोनिया- प्रद्युम्न दूसरे व समीक्षा-कपिल तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में अश्विनी कुमार-सोनिया प्रथम, प्रद्युम्न-मोनिका द्वितीय व अरविंद-अनामिका तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में विपुल राणा-अनामिका, कुमार-सोनिया, कपिल-समीक्षा, ऊंची कूद में अश्विनी कुमार-सोनिया, नितिन रावत-सोनिया बिष्ट, प्रवेश-आरती असवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर रीड़ा प्रभारी डॉ. युवराज शर्मा, डा. विजय बहुगुणा, डा. बीएल थपलियाल, संगीता रावत, डा. अर्चना कुकरेती, दिनेश शाह, विनय शर्मा, दया प्रसाद गैरोला, शार्दुल विष्ट, राहुल राणा, दीपक जयाड़ा, दीपेंद्र रावत, उपेंद्र रावत, शीतल, पूनम, दुर्गा लाल और यशपाल सिंह आदि रहे।