फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुना नदी में डाला जा रहा है मलबा

Sun, 02 Feb 2025 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात में कई गांवों को हो सकता है मलबे से खतरा
विज्ञापन

बड़कोट। ठकराल पट्टी के एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाले रवाडा-नगाणगांव मोटर पुल के समीप और यमुना नदी में जगह-जगह मलबा फेंका जा रहा है। इससे वह आगामी मानसून में बड़ा खतरा बन सकता है। उसके बावजूद प्रशासन इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रहा हैं।
वर्ष 2013 की आपदा में मोटर पुल यमुना नदी में आए बाढ़ में बह गया था, जिससे क्षेत्र में यातायात बाधित हुआ था। इससे कई माह तक स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं अब एक बार फिर वहां पर मलबा डंप किया जा रहा है, जो कि बरसात में कभी भी बड़ा खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इसी प्रकार वहां पर मलबा फेंका गया, तो इससे पुल के साथ ही निचले इलाकों में नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण राजतर, गंगनानी, बड़कोट आदि इलाकों में भीषण आपदा का खतरा बढ़ गया है। इस संबंध में एसडीएम बृजेश तिवारी ने कहा कि नायाब तहसीलदार को मौके पर भेजकर जांच करवाई जाएगी और मलबा डंपिंग की पुष्टि होती है, तो संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें