फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों की उमड़ी भीड़, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जगह-जगह लगा जाम

विज्ञापन
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लगी तीर्थयात्रियों की भीड़। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर तीर्थयात्रियों के भारी संख्या में उमड़ने से जाम की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जगह-जगह जाम लगा रहा है, जिसके चलते तीर्थयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल चारधाम यात्रा बुरी तरह प्रभावित रही, जिसके बाद इस साल यात्रा में तीर्थयात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है। इससे यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। अब पैदल मार्ग पर भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। शुक्रवार को दोपहर बाद यमुनोत्री मंदिर तक जगह-जगह जाम लगा रहा है। धाम में महावीर पंवार व अनोज उनियाल ने बताया कि धाम में काली कमली, धर्मशाला, यमुना आश्रम से होते हुए रास्ते को वैकल्पिक रास्ते के रूप उपयोग करने की मांग की है। उन्होंने जाम की स्थिति से निपटने और व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल बढ़ाने की भी जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें