फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में खिलाने के नाम पर 70 लाख रुपये की ठगी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला (उत्तरकाशी)। सीमांत जनपद उत्तरकाशी के सुदूरवर्ती मोरी पुरोला क्षेत्र में आईपीएल में खिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने दो सगे भाइयों के खिलाफ 70 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

मोरी ब्लाक के लिवाड़ी गांव निवासी हाकम सिंह रावत ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पुरोला ब्लाक के खलाड़ी गांव निवासी दो सगे भाइयों अंकित रावत और संदीप रावत ने उसके बेटे को आईपीएल में खिलाने की बात कहते हुए उससे 70 लाख की रकम ऐंठी है। उसने बैंक के माध्यम से आरोपियों के खातों में यह रकम ट्रांसफर की थी। चयन नहीं होने पर इन भाइयों ने उसे चेक के माध्यम से रकम वापस की, लेकिन खातों में पैसा नहीं होने के कारण उनके चेक बाउंस हो गए। अब पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर अंकित रावत एवं संदीप रावत के खिलाफ भादंसं की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मामले की जांच कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने आरोपियों के खातों में बैंक के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने के साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। बैंक खातों की डिटेल खंगाली जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। क्षेत्र में इन आरोपियों द्वारा एक साल के भीतर पैसे दोगुने करने के नाम पर भी कई लोगों से मोटी रकम ऐंठने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में ठगी के मामलों की फेहरिस्त लंबी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


इस तरह डाला था लोगों पर प्रभाव
पुरोला। बीते वर्ष मार्च माह में आरोपियों ने पुरोला के मिनी स्टेडियम में एक माह तक क्रिकेट आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया था। इस दौरान उन्होंने महंगी लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ ही समापन समारोह में हेलीकॉप्टर से प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह को यहां बुलाकर लोगों को खासा प्रभावित किया था। उस आयोजन के दौरान क्षेत्रीय विधायक राजकुमार एवं प्रशासन के अधिकारी भी मंच साझा करते और फोटो खिंचाते नजर आये थे। तब उन्होंने स्थानीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग दिलाने और प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराने के सब्जबाग दिखाए थे। इस कार्यक्रम का प्रभाव ही था कि क्षेत्र के भोले भाले ग्रामीण इनके झांसे में आ गए।

पीड़ित व्यक्ति ने देहरादून मुख्यालय में ठगी की शिकायत की थी। वहां से निर्देश मिलने पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पूर्व में आरोपियों के विरुद्ध तीन अन्य शिकायतें प्राप्त हुई थीं, लेकिन मामले जिले से बाहर के थाना क्षेत्रों की होने के कारण ट्रांसफर कर दिए गए थे। अब सभी मामलों की कड़ियां जोड़कर तफ्तीश की जाएगी।
विज्ञापन

-पंकज भट्ट, एसपी उत्तरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें