फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से शादी के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरोला। नाबालिग लड़की की शादी के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि दूल्हे सहित चार लोग अभी भी फरार हैं। वहीं स्थानीय लोग दूल्हे और उसके साथियों को अभी तक पकड़ न पाने पर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। जानकारी के अनुसार फरार चार लोगों में से एक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी है, जो यहां ट्रेजरी में गार्ड रह चुका है।
विज्ञापन

पुलिस ने खलाड़ी गांव में नाबालिग लड़की की शादी के मामले में दूल्हा महेंद्र सिंह, दूल्हे के जीजा कृष्ण यादव, गुड़गांव निवासी राजेंद्र सिंह, लड़की के पिता कमला राम, चाचा सुमन लाल के खिलाफ 2/10, 11 बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम 2006 व आईपीसी की धारा 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस जांच के बाद लड़की की जन्म तिथि 15 मार्च 2003 निकली है, जिसके हिसाब से वह अभी करीब 15 वर्ष की है। थानाध्यक्ष बीएस चौहान ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। फरार लोगों की तलाश जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें