कोविड-19 टीकाकरण का इंतजार कर रहे 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार से 17 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। अभी केवल पांच केंद्रों पर ही टीकाकरण किया जा रहा था।
जिला प्रशासन ने सोमवार से शुरू होने वाले टीकाकरण के लिए बालिका इंटर कॉलेज उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़, नौगांव के साथ ही जीजीआईसी भटवाड़ी, जीआईसी झाला, बनचौरा, धौंतरी, मोरी, आराकोट, धारी, बड़कोट, राना, प्राथमिक स्कूल खालबीसेरा पुरोला व राइंका गुंदियाटगांव में टीकाकरण केंद्र बनाए हैं।