फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मतदाता डाक मतपत्र से डाल सकेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में दिव्यांग, 80 वर्ष व उससे अधिक उम्र के मतदाताओं के साथ कोरोना पॉजिटिव मतदाता भी डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) के जरिये मतदान कर सकेंगे। ऐसे मतदाताओं से डाक मतपत्र कार्मिकों की टीम घर-घर जाकर मतदान कराएगी।
विज्ञापन

सोमवार को डाक मतपत्र के माध्यम से त्रुटि रहित एवं पारदर्शी तरीके मतदान संपन्न कराने के लिए डाक मतपत्र कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डा. भरत दत्त डौंडियाल व डा. शिवानंद पाठक ने कार्मिकों को डाक मतपत्र से मतदान कराये जाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने डाक मतपत्र कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे डाक मतपत्र के माध्यम से होने वाले मतदान कार्यक्रम को त्रुटि रहित संपन्न कराना सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट सीवीओ डा. भरत दत्त ने बताया कि जनपद में नियुक्त डाक मतपत्र कार्मिकों की कुल 66 टीमें घर-घर जाकर मतदान कराएगी। इनमें विधानसभा पुरोला के लिए 20, यमुनोत्री के लिए 21 एवं गंगोत्री के लिए 25 डाक मतपत्र कार्मिकों की टीमें रवाना होंगी, जो कि 4 फरवरी से अपने से संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हो जायेंगी। इस मौके पर एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम सोहन सिंह, मीनाक्षी पटवाल व सीएस चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें