फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा सफाई कर्मियों को सात माह से नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बाड़ाहाट में संविदा पर कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को बीते सात माह से मानदेय नहीं मिला है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग की है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवि प्रधान और सचिव अंकित बागड़ी ने बताया कि नगर पालिका में संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारी कोरोना काल में भी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग की। साथ ही संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारियों को पीएफ एकाउंट नंबर भी उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें