फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कांग्रेसियों ने किया मनरेगा का नाम बदलने का विरोध

Wed, 31 Dec 2025 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ग्राम सभा डांग में ग्रामीणों के साथ बैठक कर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलने का विरोध किया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर ग्रामसभा डांग में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने और केंद्र सरकार की ओर से योजना में आर्थिक योगदान कम करने के निर्णय पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी। इसके साथ ही मनरेगा से छेड़छाड़ के खिलाफ जनांदोलन खड़ा किया जाएगा। गरीबों और मजदूरों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र दत्त जगूड़ी, कनकपाल परमार, कमल सिंह रावत, विजय सेमवाल, आनंद पंवार, कविता जोगला, बीना शाह, मधु रावत, रजनी देवी, शांति देवी, पूर्णी देवी, एतवारी देवी, सुनीता देवी, कमला देवी, नीमा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें