फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम में संचार सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम में शीतकाल के लिए कपाट बंद होने के बाद से यहां संचार सेवा ठप है। इससे यहां रह रहे साधु-संतों को खासी परेशानी हो रही है। पुरोहित समाज ने वहां नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं प्रशासन का कहना है कि जल्द समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन

नवंबर में यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंदी होने के बाद यहां कुछ साधु संत ही रह रहे हैं। इसके अलावा कुछ पुलिसकर्मी धाम की सुरक्षा के लिए तैनात हैं लेकिन कपाट बंदी के बाद से यहां संचार सेवा ठप है। पुरोहित समाज के सचिव लखन उनियाल ने कहा कि धाम की सुरक्षा को देखते हुए यहां नेटवर्क सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। नेटवर्क न होने से यहां रह रहे लोगों से संपर्क नहीं हो पाता है। वहीं एसडीएम बड़कोट शालिनी नेेगी ने बताया कि यमुनोत्री धाम में नेटवर्क समस्या की जानकारी है। इस संबंध में मंदिर समिति से वार्ता कर जल्द समस्या सुलझा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें