फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों पर थिरके लोग

Mon, 15 Feb 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण के साथ गंगनानी वसंत मेला (कुंड की जातर) संपन्न हुआ। मेले का आखिरी दिन पॉप स्टार रजनीकांत सेमवाल के नाम रहा।
विज्ञापन


मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शनी स्टालों को पुरस्कृत करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।


गंगनानी वसंत मेले में आखिरी दिन स्थानीय पॉप गायक रजनीकांत सेमवाल एवं साथियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से रंग जमाया। रजनीकांत के गीतों पर दर्शक जमकर झूमे।

इनके अलावा लोक गायक अनिल बेसारी एवं नौगांव विकासखंड के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को जमकर सराहा गया। समापन पर मेले में सजे विभागीय स्टालों को प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


इसमें उद्यान विभाग प्रथम, उद्योग विभाग द्वितीय तथा पशुपालन विभाग तृतीय रहा। इनके अलावा एसडीएम भटवाड़ी राजकुमार पांडेय, उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव, डा. अंगद राणा, पशु चिकित्सक डा. अशोक रेड्डी, सामाजिक कार्यकर्ता जयवीर जयाड़ा, शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. आरएस असवाल, सोबेंद्र रावत, कृषि बागवानी में नैणी गांव के महावीर चंद को सम्मानित किया।


समापन मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने शीघ्र गंगनानी मेला प्रांगण का सुंदरीकरण कराकर अगले साल मेले को और भव्य रूप देने की बात कही।

इस मौके पर चकबंदी सलाहकार समिति के अध्यक्ष केदार सिंह रावत, नौगांव की ब्लाक प्रमुख रचना बहुगुणा, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिष्ट, अनिल कुमार, भगत सिंह राणा, सुखदेव रावत, श्याम सिंह, घनानंद बिजल्वाण, सुमन डिमरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें