उत्तरकाशी। भाजपा महिला मोर्चा की गढ़वाल सह संयोजक विनीता रावत ने आपदाग्रस्त धराली और भटवाड़ी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सीएम को अवगत कराते हुए समाधान की मांग रखी। साथ ही सीएम के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजकर ऑलवेदर रोड का काम गंगोत्री तक पूरा करने की मांग की।
रावत ने सीएम को बताया कि धराली हर्षिल में आपदा से भारी नुकसान हुआ है और अभी तक पुनर्निर्माण के जरूरी कार्य धरातल पर नहीं उतरे हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों के राहत एवं पुनर्वास की दिशा में भी जल्द कार्यवाही का अनुरोध किया। वहीं उत्तरकाशी से गंगोत्री तक ऑलवेदर रोड को प्राथमिकता से पूर्ण करने का विषय भी रखा गया। ऑलवेदर रोड के निर्माण से न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी बल्कि लोगों को स्थायी रोजगार, व्यापार और स्वरोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। इस मौके पर भाजपा नेता जगमोहन सिंह रावत भी शामिल रहे। संवाद