फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: प्रवक्ता का वेतन डामटा से और ड्यूटी निदेशालय में

Wed, 11 Feb 2026 04:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने उठाई प्रवक्ता का वेतन रोकने और मूल स्कूल भेजने की मांग
विज्ञापन




राइंका डामटा में प्रवक्ता की विधिवत तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

नौगांव (उत्तरकाशी)। महानिदेशालय के शिक्षा समीक्षा केंद्र में कार्ययोजित जीआईसी डामटा में तैनात राजनीति विज्ञान की प्रवक्ता की जल्द मूल विद्यालय में तैनाती नहीं होने पर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी को लिखे पत्र में अध्यापिका के विधिवत ट्रांसफर नहीं होने तक वेतन रोकने की मांग की है।



शिक्षक अभिभावक संघ के प्रस्ताव पर प्रधानाचार्य की ओर से अध्यापिका के वेतन रोकने के नोटिस और जनप्रतिनिधियों की ओर से अध्यापिका की मूल विद्यालय में वापसी के लिए दो बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत पर राजनैतिक संरक्षण की वजह से कार्यवाही न होने से प्रतिनिधियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


डामटा में राजनीति विज्ञान की प्रवक्ता प्रियंका तोमर को दिसम्बर 2024 में शिक्षा समीक्षा केंद्र महानिदेशालय में कार्ययोजित किया गया जबकि अध्यापिका का वेतन मूल विद्यालय डामटा से निकल रहा है। उनके कार्ययोजित होने के बाद से राजनीति विज्ञान की पढ़ाई कर रहे 11वीं व 12वीं के 165 छात्रों की पढ़ाई की व्यवस्था दूसरे विषय के अध्यापक को दी गई है।
विज्ञापन




14 माह से विषय अध्यापक नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पीटीए अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह ने बताया कि जन-जन की सरकार कार्यक्रम के दौरान भी अध्यापिका के खिलाफ शिकायत हुई है। कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट भेजी जा रही है। नरेश रावत प्रभारी खण्ड शिक्षाधिकारी नौगांव, प्रधान ढुइंक त्रेपन रावत, प्रधान कांडी काजल चौहान, प्रधान सितवाड़ी शर्मिला, प्रधान खनाटी आशा देवी, प्रधान रिखाऊं सरोज, क्षेपंस शीतल गौड़, विजय राणा ने आदि जिलाधिकारी को लिखे शिकायती पत्र में अध्यापिका के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें